आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेल रहे 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ उनकी बल्लेबाजी की तुलना दिग्गजों से हो रही है, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने उन्हें ‘बाहरी खतरों’ से बचने की सलाह दी है।
‘शार्क्स’ से बचने की दी सलाह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर ‘गोल्डन डक’ होने के बाद साइमन डूल ने क्रिकबज पर बात करते हुए वैभव को कड़ी चेतावनी दी। डूल ने कहा, “यह एक चेतावनी है। वह पहले से ही एक सुपरस्टार बन चुका है, लेकिन उसे अपने आसपास मौजूद ‘शार्क्स’ (फायदे की तलाश में रहने वाले लोग) से सावधान रहने की जरूरत है।”
मैनेजमेंट कंपनियों पर निशाना डूल का मानना है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव के पास एंडोर्समेंट (विज्ञापनों) की बाढ़ आ गई है। उन्होंने चिंता जताई कि मैनेजमेंट कंपनियां अक्सर खिलाड़ी के लंबे करियर के बजाय उससे मिलने वाले कमीशन और तत्काल मुनाफे पर ध्यान देती हैं। डूल ने कहा कि वैभव को ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जो वास्तव में उनकी क्रिकेटिंग ग्रोथ की परवाह करें, न कि सिर्फ बैंक बैलेंस की।
शानदार सीजन में पहली नाकामी वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वे महज 15 गेंदों में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। हालांकि, सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें शून्य पर आउट कर सीजन की पहली नाकामी का स्वाद चखाया। डूल का मानना है कि ऐसी नाकामियों के समय ही खिलाड़ी को सही सलाहकारों की जरूरत होती है।
Fact File: वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 प्रदर्शन
- उम्र: 15 वर्ष
- टीम: राजस्थान रॉयल्स (RR)
- उपलब्धि: आईपीएल के इस सीजन में 15 गेंदों में दो अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड।
- पिछला रिकॉर्ड: आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान।
- ताजा मैच: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 0 पर आउट (गोल्डन डक)।