डॉ. सतीश पूनिया का जीवन परिचय । Dr Satish Poonia Biography in Hindi

संघ पृष्ठभूमि से आने वाले डॉ. सतीश पूनिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। वर्तमान में वे भाजपा राजस्थान के 14वें प्रदेश अध्यक्ष व आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।

जन्मस्थान

डॉ. सतीश पूनियां का जन्म 20 जून, 1964 को चूरू के छोटे से गाँव राजगढ़ के किसान परिवार में हुआ।

परिवार –

उनके पिता स्व. सुभाष चन्द्र पूनियां ग्राम पंचायत समिति के प्रधान थे। उनकी माता का नाम परमेश्वरी देवी हैं। डॉ. सतीश पूनिया की पत्नि का नाम मोहिनी पूनिया, बेटे का नाम महीप पूनिया व बेटी का नाम अनुष्का पूनिया है।

शिक्षा –

डॉ.सतीश पूनियां की प्रारम्भिक शिक्षा चूरु में हुई। 1989 में उन्होंने महाराजा कॉलेज जयपुर से स्नातक और उसके बाद विधि स्नातक (L.L.B) किया। डॉ. पूनियां ने अपराध विज्ञान और श्रमिक कानून अध्ययन में भी डिप्लोमा किया है। सन् 1994 में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पी.एच.डी पूरी की।

युवा राजनीति –

  • सतीश पूनिया 1982 में वह छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ जुड़े।
  • विद्यार्थी परिषद में कई महत्वपूर्ण पदों पर जैसे सह-मंत्री, नगर मंत्री, प्रदेश सह-मंत्री, प्रदेश मंत्री और महाराजा कॉलेज जयपुर इकाई के अध्यक्ष भी रहे।
  • छात्र नेता रहते हुए ही उन्होंने बोफोर्स घोटाले के विरुद्ध आंदोलन किया एवं जेल भी गए।
  • वर्ष 1989 में डॉ. सतीश पूनियां राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव चुने गए।
  • साल 1992 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव बने और कोटा में ऐतिहासिक युवा सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
  • 1998 में डॉ. सतीश पूनियां को भारतीय जनता युवा मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
  • साल 1998 से लेकर 2003 भारतीय जनता युवा मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी में साझेदारी निभाना और पंजाब के प्रभारी के रूप में कार्य किया।

राजनीतिक करियर

  • भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान में साल 2004 से 2006 तक प्रदेश महामंत्री और 2006 से 2007 तक प्रदेश मोर्चा प्रभारी के रूप में कार्य किया।
  • पूनिया साल 2004 से 2014 तक चार बार भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महामंत्री रह चुके है।
  • 2011 में डॉ. सतीश पूनियां लालकृष्ण आडवाणी की ‘जन चेतना यात्रा’ के संयोजक रहे।
  • साल 2010 और 2015 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई।
  • साल 2000 में सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में खड़े हुए लेकिन हार गए।
  • साल 2013 में आमेर विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए लेकिन सतीश पूनिया 329 वोट से हार गए।
  • 2018 के आमेर विधानसभा चुनाव में 13276 वोटो से जीत दर्ज की।
  • 2019 में डॉ. सतीश पूनिया को राजस्थान बीजेपी (Rajasthan BJP) के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। आज की राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारतदुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके मोबाइल पर पढ़ें! English News

Share This Article