राजस्थान की राजनीति में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के हर कोने और हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम को ‘हर बूथ महिला मजबूत’ के संकल्प के साथ मैदान में उतारा है।
कार्यकारिणी का गणित: 48 पदों पर सोशल इंजीनियरिंग
नई टीम के गठन में जातिगत समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन (Social Engineering) का विशेष ध्यान रखा गया है। पूरी टीम में कुल 48 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है:
- प्रदेश महामंत्री: सुनीता व्यास (कोटा), डॉ. अरुणा सिहाग (झुंझुनूं), और डॉ. मूर्ति मीणा (दौसा) को संगठन की मुख्य कमान सौंपी गई है।
- मीडिया व आईटी: सुजाता मीणा को मीडिया और पूजा गुरनानी को आईटी की जिम्मेदारी देकर डिजिटल मोर्चे को मजबूत किया गया है।
- प्रवक्ताओं की फौज: टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर विपक्ष को घेरने के लिए 12 महिला प्रवक्ताओं की एक मजबूत टीम तैयार की गई है।
देखें नवनियुक्त पदाधिकारियों की पूरी सूची
| क्र. सं. | पद (Designation) | नाम (Name) | जिला (District) |
| 1 | प्रदेश उपाध्यक्ष | विजय लक्ष्मी राजपुरोहित | बालोतरा |
| 2 | प्रदेश उपाध्यक्ष | शिखा वेद | चूरू |
| 3 | प्रदेश उपाध्यक्ष | निकिता राठौड़ | सीकर |
| 4 | प्रदेश उपाध्यक्ष | ज्योति मिश्रा | जयपुर शहर |
| 5 | प्रदेश उपाध्यक्ष | डॉ. शानू यादव | अलवर उत्तर |
| 6 | प्रदेश उपाध्यक्ष | अनुराधा माहेश्वरी | जयपुर शहर |
| 7 | प्रदेश उपाध्यक्ष | अंजू सैनी | श्रीगंगानगर |
| 8 | प्रदेश उपाध्यक्ष | रेखा परिहार | भीलवाड़ा |
| 9 | प्रदेश महामंत्री | सुनीता व्यास | कोटा शहर |
| 10 | प्रदेश महामंत्री | डॉ. अरुणा सिहाग | झुंझुनूं |
| 11 | प्रदेश महामंत्री | डॉ. मूर्ति मीणा | दौसा |
| 12 | प्रदेश मंत्री | डॉ. रजनी गावड़िया | नागौर देहात |
| 13 | प्रदेश मंत्री | मुकेश कंवर | अजमेर देहात |
| 14 | प्रदेश मंत्री | रेखा जैन | पाली |
| 15 | प्रदेश मंत्री | जयश्री दाधिच | चूरू |
| 16 | प्रदेश मंत्री | हंसिका गुर्जर | भरतपुर |
| 17 | प्रदेश मंत्री | अमरावती शर्मा | जयपुर शहर |
| 18 | प्रदेश मंत्री | शीला चन्दन जाटव | करौली |
| 19 | प्रदेश मंत्री | सीमा अखावत | अजमेर शहर |
| 20 | प्रदेश कोषाध्यक्ष | सुषमा सोनी | जयपुर शहर |
| 21 | प्रदेश सह कोषाध्यक्ष | कनिका विश्नोई | जोधपुर देहात उत्तर |
| 22 | कार्यालय मंत्री | मीना बनर्जी | जयपुर शहर |
| 23 | कार्यालय मंत्री | बीना शर्मा | जयपुर शहर |
| 24 | मीडिया प्रभारी | सुजाता मीणा | जयपुर देहात दक्षिण |
| 25 | मीडिया सह प्रभारी | पूनम जैन | कोटा शहर |
| 26 | प्रदेश आई.टी. संयोजक | पूजा गुरनानी | जयपुर शहर |
| 27 | प्रदेश आई.टी. सह संयोजक | डॉ. सोनिका जैन | उदयपुर शहर |
| 28 | सोशल मीडिया प्रभारी | प्रियंका त्यागी | जोधपुर शहर |
| 29 | सोशल मीडिया सह प्रभारी | मनीषा जोधा | बीकानेर शहर |
| 30 | रिसर्च संयोजक | श्रीष्टि सेठी | जयपुर शहर |
| 31 | रिसर्च सह संयोजक | सुलभा सारदा | जयपुर शहर |
| 32 | प्रदेश प्रवक्ता | अनुपमा मोदी | जयपुर शहर |
| 33 | प्रदेश प्रवक्ता | अदिति शर्मा | जयपुर शहर |
| 34 | प्रदेश प्रवक्ता | आंचल अवाना | जयपुर शहर |
| 35 | प्रदेश प्रवक्ता | मंजू सैनी | जयपुर देहात उत्तर |
| 36 | प्रदेश प्रवक्ता | किरण मेघवाल | हनुमानगढ़ |
| 37 | प्रदेश प्रवक्ता | डॉ. अंजली यादव | अलवर उत्तर |
| 38 | प्रदेश प्रवक्ता | रजनी सोनी | कोटा देहात |
| 39 | प्रदेश प्रवक्ता | निर्मला मकवाना | बांसवाड़ा |
| 40 | प्रदेश प्रवक्ता | ममता कुमावत | बालोतरा |
| 41 | प्रदेश प्रवक्ता | सुनीता सैनी | अलवर दक्षिण |
| 42 | प्रदेश प्रवक्ता | चेतना मीणा | सवाईमाधोपुर |
| 43 | प्रदेश प्रवक्ता | रमेश कुमारी कौर | श्रीगंगानगर |
| 44 | कार्यक्रम प्रभारी | डॉ. नीलम मूंदड़ा | जोधपुर शहर |
| 45 | मन की बात संयोजक | उमा शर्मा | जयपुर देहात दक्षिण |
| 46 | मन की बात सह संयोजक | वीणा कुमारी दशोरा | चित्तौड़गढ़ |
| 47 | प्रशिक्षण प्रभारी | डॉ. मंजू मेघवाल | जालौर |
| 48 | प्रशिक्षण सह प्रभारी | रूबिया उपाध्याय | अलवर दक्षिण |
राखी राठौड़ का मास्टरस्ट्रोक: ‘समर्पण ही हमारी शक्ति’
महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम की घोषणा करते हुए इसे ऊर्जा और अनुभव का संगम बताया। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर संगठन को और सशक्त बनाएंगे। नए जोश के साथ हम ‘हर बूथ महिला मजबूत’ के मंत्र को साकार करेंगे और घर-घर तक सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे।”
मुख्यमंत्री का मिला ‘आशीर्वाद’
लिस्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह नई ‘नारी शक्ति’ राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और भाजपा के सांगठिक ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
इस सूची के साथ ही राजस्थान भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है और महिलाओं की भागीदारी को ही जीत का मुख्य आधार बनाएगी।