क्या भारत में रहने वाले मुसलमानों के पूर्वज भी भगवान राम और कृष्ण हैं? योग गुरु बाबा रामदेव के एक चौंकाने वाले बयान ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। आखिर बाबा रामदेव ने मुस्लिम समुदाय के इतिहास और पहचान को लेकर ऐसा क्या दावा कर दिया, जिससे हलचल मच गई?
‘पूर्वज हैं राम-कृष्ण, मिलकर रहने से मजबूत होगा देश’
योग गुरु बाबा रामदेव ने मुस्लिम समुदाय को लेकर बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं, वे सभी ‘कन्वर्टेड’ (धर्मांतरित) हैं। उन्होंने आह्वान किया कि भारतीय मुसलमानों के पूर्वज भी वही हैं जो हिंदुओं के हैं—यानी हमारे ऋषि-मुनि, भगवान राम और भगवान कृष्ण।
रामदेव ने कहा कि अगर मुस्लिम भाई अपनी मूल जड़ों और पूर्वजों से जुड़ेंगे, तो वे खुद को कभी भी कमजोर महसूस नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू और मुसलमान जब मिलकर रहेंगे, तभी वे खुद भी मजबूत बनेंगे और देश भी मजबूत बनेगा।
Baba Ramdev, Indian Muslims, Ramdev Statement, Converted Muslims, Hindu Muslim Unity, Viral Video, Hindi News