Gandhi Jayanti Wishes in Hindi- गांधी जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश

गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2025) पर विशेष शुभकामनाएं और बधाई संदेश। सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश के साथ महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करें। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर शेयर करें ये मैसेज।

सत्य और अहिंसा के प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (गांधी जयंती) हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। यह दिन न केवल उनकी जयंती है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) के रूप में भी मनाया जाता है।

आइए, इस प्रेरणादायक अवसर पर, महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए, ये शुभकामनाएं और संदेश अपनों के साथ साझा करें:


गांधी जयंती की विशेष शुभकामनाएं

  1. सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें आजादी दिलाई। गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर उनके आदर्शों को शत-शत नमन।
  2. सत्य और अहिंसा के पुजारी एवं स्वदेशी के प्रेरणास्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
  3. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन. आइए, हम सब बापू की जयंती पर सत्य, अहिंसा के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लें और सामाजिक न्याय की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।
  4. बापू ने हमें सिखाया कि प्रेम और शांति सबसे बड़ी शक्ति है। आइए, उनके पदचिह्नों पर चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें। शुभ गांधी जयंती 2025!
  5. बुराई को बुराई से नहीं, बल्कि प्रेम और अहिंसा से जीता जा सकता है। गांधी जी के इस संदेश को अपने जीवन में उतारें।
  6. खादी में है सादगी, सत्य में है शक्ति। गांधी जयंती पर हमें उनके सिद्धांतों को याद करने का संकल्प लेना चाहिए।
  7. खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। महात्मा गांधी के इस विचार को अपनाएँ। गांधी जयंती की हार्दिक बधाई!

Gandhi Jayanti Wishes Poster Image


गांधी जयंती स्टेटस और शायरी

  1. दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग, बिना ढाल, साबरमती के संत ने कर दिया कमाल। गांधी जयंती पर शत-शत नमन।
  2. सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया, प्रेम और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें।
  3. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। – महात्मा गांधी। शुभ गांधी जयंती!
  4. बापू की प्रेरणा से, आओ मिलकर हम सब, स्वच्छता और सद्भाव का संकल्प करें अब। जय हिंद!

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। आज की राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारतदुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके मोबाइल पर पढ़ें! English News

Share This Article