क्या आप जानते हैं प्रथम पूज्य भगवान गणपति का पहला नाम क्या था ?

Live Sach Profle Photo
AI Generated Image

सनातन धर्म में, भगवान गणपति को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है, और किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले उनकी पूजा करना अनिवार्य माना जाता है। वैसे भगवान गणेश के 108 नाम है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणपति का पहला नाम क्या था? आइए जानते हैं…

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश का पहला नाम सुमुख’ माना जाता है, जैसा कि उनके 108 नामों (गणेश अष्टोत्तर शतनामावली) में सबसे पहले आता है। सुमुख का अर्थ होता है: सुंदर चेहरा या शुभ मुख वाला।

जन्म के समयानुसार देखा जाए तो भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र का पहले कोई विशेष नाम नहीं था। जब शिव जी ने उनके सिर को काट दिया और फिर हाथी का सिर लगाया, तब उन्हें “गणों के ईश्वर” यानी गणपति कहा गया।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article