रामगंजमंडी। नगर में प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में आज मारुति नगर बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की तैयारी समिति का गठन किया गया। बैठक में समिति के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों की घोषणा की गई। समिति में गोरधन प्रजापत, रेवाशंकर पाटीदार, निरंजन शर्मा, राजाराम शर्मा एडवोकेट, प्रदीप अहीर, श्याम मनोहर चौधरी, हंसराज शर्मा, रामप्रकाश, रामेश्वर कमलरेड्डीवाल, विनोद राठौड़, उमेश चौधरी, राधेश्याम, बनवारी अहीर एडवोकेट, परमानंद अहीर, रामनिवास पांचाल, हरीश, दिलीप, रतनलाल, हरिकेश गुर्जर, रामबाबू, विनय तिवारी, विजय प्रजापत, कृपाराम, कमलेश, हेमंत अहीर, जगदीश नागर, जयकिशन मीणा, गोविंद, लोकेश, कमलेश पोरवाल, सोनू सहित अन्य को समिति सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिन्दू सम्मेलन 11 तारीख, रविवार को सुबह 11 बजे श्री मारुति मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सभी सनातनी पुरुषों एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।समिति द्वारा कार्यक्रम के स्वरूप एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। आयोजकों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।
- टॉपिक चुनें:
- Jaipur News
- Rajasthan News
- Rajasthan government
- Rajasthan Police
- Rajasthan Politics
- Rajasthan High Court
- Rashtriya Swayamsevak Sangh
- ACB Rajasthan
- RSS 100 Years
- rajasthan weather update
- Bhajan Lal Sharma
- SOG Rajasthan
- Madan Dilawar
- Rajasthan Tourism
- BJP Rajasthan
- Rajasthan Education Department
- Diya Kumari
- PM Narendra Modi
- Jaipur
- Rajasthan