शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा फैसला: 3 विभागों में विदेशी वस्तुओं पर बैन, खरीदने वाले से होगी वसूली

Live Sach Profle Photo
1 Min Read

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Education Minister Madan Dilawar) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब से शिक्षा विभाग, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा विभाग में सिर्फ भारत में निर्मित वस्तुओं (Made in India) की ही खरीद की जाएगी। इन तीनों विभागों में विदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी विदेशी वस्तु खरीदता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ न सिर्फ सख्त कार्रवाई होगी, बल्कि उस वस्तु का भुगतान भी उसी से वसूला जाएगा।

दिलावर के इस फैसले को देश में बने उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी मजबूती देगा।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article