जयपुर। अमेरिका के विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) महामहिम मार्को रुबियो (H.E. Marco Rubio) अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 25 और 26 मई 2026 को जयपुर के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। कार्यालय जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर द्वारा 22 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इस वीआईपी दौरे को लेकर जयपुर प्रशासन, पुलिस आयुक्तालय और पुरातत्व विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में विभिन्न अधिकारियों को सुरक्षा और प्रोटोकॉल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मिनट-टू-मिनट प्रस्तावित कार्यक्रम
विदेश मंत्रालय (MEA) से प्राप्त प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार मार्को रुबियो का जयपुर दौरा इस प्रकार रहेगा:
- 25 मई 2026 (सोमवार):
- दोपहर 14:00 बजे: विशेष विमान द्वारा जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगमन और स्वागत।
- दोपहर 14:15 बजे: एयरपोर्ट से आमेर फोर्ट (Amber Fort) के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 15:00 बजे: आमेर फोर्ट पहुंचना ।
- दोपहर 15:00 से 16:15 बजे तक: आमेर फोर्ट का भ्रमण ।
- शाम 16:15 बजे: आमेर से होटल रामबाग पैलेस (Hotel Rambagh Palace) के लिए प्रस्थान।
- शाम 16:45 बजे: होटल रामबाग पैलेस पहुंचना ।
- इसके बाद का कार्यक्रम सुविधानुसार (Programme as convenient) रहेगा।
- 26 मई 2026 (मंगलवार):
- सुबह 06:05 बजे: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना ।
- सुबह 06:15 बजे: विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान (विदाई)।
ठहरने और परिवहन की व्यवस्था
आधिकारिक आदेश के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री के ठहरने की व्यवस्था जयपुर के रामबाग पैलेस में की गई है । उनके ठहरने और परिवहन (Transportation) की व्यवस्थाएं वे स्वयं (Own Arrangements) वहन करेंगे ।
वीआईपी प्रोटोकॉल और सुरक्षा जांच से विशेष छूट
इस उच्च स्तरीय दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, लेकिन राजनयिक शिष्टाचार के तहत अमेरिकी विदेश मंत्री को कई विशेष छूट दी गई हैं:
- माननीय अतिथि और उनके दल को जयपुर एयरपोर्ट पर आगमन एवं प्रस्थान के समय तथा सभी भ्रमण स्थलों पर किसी भी प्रकार की फिस्किंग (Frisking) या सुरक्षा जांच से पूर्ण छूट (Exemption) प्रदान की गई है ।
- एयरपोर्ट पर सुलभ बायोमेट्रिक और इमीग्रेशन क्लीयरेंस के साथ-साथ उनके सामान (Baggage) को बिना किसी बाधा के लाने और ले जाने की त्वरित अनुमति दी गई है ।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां (Key Officials & Roles)
इस दौरे को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न नोडल अधिकारी और समन्वयक नियुक्त किए गए हैं:
- स्टेट लाइजनिंग ऑफिसर (State Liaison Officer): उप जिला कलक्टर (SDM) आमेर, बजरंग लाल स्वामी को पूरे दौरे के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है ।
- प्रोटोकॉल/लाइजनिंग: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान के दौरान दायित्व निभाएंगे ।
- आमेर फोर्ट नोडल अधिकारी: निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के आदेशानुसार आमेर महल भ्रमण के दौरान उचित व्यवस्था के लिए डॉ. राकेश छोलक (राजकीय संग्रहालय व महल आमेर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
जयपुर पुलिस आयुक्तालय को इस पूरी यात्रा के दौरान आवश्यक बेरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, एंटी-सैबोटाज चेक (Anti-sabotage check) और सेफ हाउस के निर्धारण के कड़े निर्देश दिए गए हैं ।