RPSC SI Exam 2026: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की जिला जानकारी 29 मार्च को, जानें एग्जाम शेड्यूल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है। आयोग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिलों के आवंटन और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथियों की घोषणा कर दी है। सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी 29 मार्च 2026 को अपलोड कर दी जाएगी।

ऐसे चेक करें अपनी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी 29 मार्च से अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी एसएसओ (SSO) पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा के आधिकारिक प्रवेश पत्र (Admit Card) 2 अप्रैल 2026 को वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

  • अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘एडमिट कार्ड लिंक’ के माध्यम से अपना आवेदन पत्र क्रमांक (Application No.) और जन्म तिथि प्रविष्ट कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
  • इसके अलावा रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल: दो चरणों में होगा आयोजन

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आगामी 5 और 6 अप्रैल को दो अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा का समय और विषय इस प्रकार रहेंगे:

  1. प्रथम सत्र (सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक): सामान्य हिंदी (General Hindi)
  2. द्वितीय सत्र (दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक): जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस (GK & General Science)

ओएमआर शीट में ‘पांचवां विकल्प’ और अतिरिक्त समय

आयोग ने पारदर्शिता और सुचिता के लिए ओएमआर शीट में पांचवें विकल्प का नियम लागू किया है। इस पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय के उपरांत 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सचिव ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को समय पूर्व पहुंचना होगा और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article