रामगंजमंडी। कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोशिएशन रामगंजमंडी के चुनाव रविवार को कुदायला स्थित कार्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू हुए। अध्यक्ष पद पर नरेंद्र काला और कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश डापकारा, दिनेश धाकड़, बजरंग मेवाड़ा, राकेश जैन, राजेंद्र खंडेलवाल और सुधीर सुनेजा चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद पर पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल और व्यापारी भुवनेश चौधरी के बीच मुकाबला है। सह सचिव पद के लिए नीलेश डड्डा और आशीष जोशी प्रत्याशी हैं। कार्यकारिणी के 15 पदों के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र भारती के अनुसार कुल 1575 मतदाता वोट डालेंगे। दोपहर 2 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दोपहर 1 से 2 बजे तक मतदान में ब्रेक रहेगा। शाम 5 बजे तक वोटिंग चलेगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। वकीलों की टीम मतदान की पूरी व्यवस्था देख रही है। टीम बैलेट पेपर और सत्यापन प्रक्रिया का कार्य संभाल रही है। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है।
- टॉपिक चुनें:
- Jaipur News
- Rajasthan News
- CM Bhajanlal Sharma
- Rajasthan government
- Rajasthan Police
- Rajasthan Politics
- Bhajanlal Sharma
- Rajasthan High Court
- Rashtriya Swayamsevak Sangh
- ACB Rajasthan
- RSS 100 Years
- rajasthan weather update
- SOG Rajasthan
- Bhajan Lal Sharma
- Rajasthan Tourism
- Madan Dilawar
- Rajasthan Education Department
- Jaipur
- PM Narendra Modi
- Rajasthan
