उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे जगदीप धनखड़, सालासर बालाजी मंदिर में की पूजा…

Live Sach Profle Photo
1 Min Read

जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने भारत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राजस्थान के झुंझुनू में अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। रास्ते में हजारों लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया।

सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव ठिकाना पहुंचने के बाद उन्होंने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा करने के बाद जगदीप धनखड़ अपने घर पहुंचे जहां उन्होंने अपने करीबी लोगों से मुलाकात की। रास्ते में हजारों लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया।

सालासर बालाजी मंदिर पहुंचने पर जगदीप धनखड़ का पुजारी परिवार एवं श्री हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने भव्य स्वागत किया और मंदिर समिति द्वारा किये जाने वाले विकासकारियों की जानकारी दी।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article