CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) और हजारों छात्रों के उग्र प्रदर्शन के आगे आखिरकार सिस्टम को झुकना ही पड़ा। कल तक जिस बात से सरकार साफ इनकार कर रही थी, आज उसी ने पूरे देश की सियासत में भूचाल ला दिया है। आखिर मोदी कैबिनेट का कौन सा सबसे बड़ा ‘विकेट’ गिर गया है और क्यों? आइए उठाते हैं इस सबसे बड़ी सियासी हलचल से पर्दा…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
जी हां, NEET पेपर लीक विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन के दबाव में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह खबर पूरे देश के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि महज 24 घंटे पहले ही शीर्ष सरकारी सूत्रों ने सख्त लहजे में कहा था कि “इस्तीफा देकर भागना सबसे आसान काम है, प्रधान पद नहीं छोड़ेंगे।”
लेकिन CJP के अडिग रुख, सड़क पर छात्रों के भारी आक्रोश और विपक्ष के लगातार बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। यह देश के उन लाखों छात्रों की बहुत बड़ी जीत है, जो लाठीचार्ज और तपती गर्मी के बावजूद जंतर-मंतर पर डटे हुए थे।