जब हवा में हजारों फीट की ऊंचाई पर मौत सामने खड़ी हो और बचाने वाला खुद खून से लथपथ हो, तब एक हिंदुस्तानी क्या कर सकता है? इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दुनिया में मानवता को अगर कोई जिंदा रख सकता है, तो वो सिर्फ ‘भारत’ है! आइए जानते हैं उस भारतीय जांबाज के अदम्य साहस की खौफनाक इनसाइड स्टोरी…
कॉकपिट में खूनी संघर्ष और मौत का गोता
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ (FZ1073) फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे। उड़ान के बीच अचानक ओमानी को-पायलट ने प्लेन को हाईजैक और क्रैश कराने की नीयत से भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। कॉकपिट में मची हाथापाई के कारण प्लेन महज 29 सेकंड में 30 हजार फीट से 16 हजार फीट नीचे आ गिरा।
खून से लथपथ कैप्टन ने टाला 9/11 जैसा हादसा
चाकू के कई वार झेलने के बावजूद, मुंबई के कैप्टन स्मित ने हार नहीं मानी। अपनी जान पर खेलकर उन्होंने हमलावर को-पायलट से संघर्ष किया और अपनी सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही क्रू और यात्रियों ने हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद कैप्टन स्मित ने सऊदी अरब में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराकर 174 जिंदगियां बचा लीं। भारत के इस जज्बे को सलाम करते हुए पीएम मोदी और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को ‘असली हीरो’ बताया है।
Captain Smit Machchhar, Flydubai Flight FZ1073, Mid Air Attack, PM Modi, India Humanity, Hero Pilot, Aviation News, Hindi News, Short News