Dr Keshav Baliram Hedgewar Quotes in Hindi: डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक थे, जिन्होंने एक मजबूत, संगठित और गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण का सपना देखा था। उनके विचार और आदर्श आज भी लाखों स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हैं। यहाँ उनके कुछ प्रमुख विचार प्रस्तुत हैं:
हमें स्वयं को भाग्यशाली समझना चाहिए कि हम वर्तमान संकटपूर्ण घड़ी में जन्मे हैं। विपरीत परिस्थितियों में हमें अपने अंदर के सर्वोत्तम को प्रकट करने, अपने पौरुष की परीक्षा करने और विश्व के समक्ष भव्यतापूर्ण प्रचंड व्यक्तित्व के रूप में खड़े होने का अवसर मिलता है।
समरसता पर अमृत वचन

समरसता के बिना समता स्थायी नही हो सकती और दोनों के अभाव में राष्ट्रीयता की कल्पना भी नही की जा सकती। – डा. हेडगेवार
Dr Keshav Baliram Hedgewar Quote on RSS

मेरी इच्छा से संघ नही चलेगा, संघ की इच्छानुसार मैं चलूंगा।
समाज पर अमृत वचन

शक्ति केवल सेना या शस्त्रों में नहीं होती, बल्कि सेना का निर्माण जिस समाज से होता है, वह समाज जितना राष्ट्रप्रेमी, नीतिमान और चरित्रवान संपन्न होगा, उतनी मात्रा में वह शक्तिमान होगा।

Dr Keshav Baliram Hadgewar Quotes on Hindu Samaj

अपने हिंदू समाज को बलशाली
और संगठित करने के लिए ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन्म लिया है.