Mansa Devi Haridwar News: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़: 6 श्रद्धालुओं की मौत

Live Sach Profle Photo
1 Min Read

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) में आज सुबह हुई भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा मंदिर की सीढ़ियों के पास बिजली करंट की अफवाह फैलने से हुआ है।

मंदिर में सावन की तीज पर लगे मेले (Sawan Mela 2025) के चलते मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं जिससे भगदड़ मचने पर हादसा हो गया।

1 year agoJuly 27, 2025 1:04 pm

घटना पर प्रशासन का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई. वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि मंदिर परिसर में सीढ़ियों में करंट लगने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई.

1 year agoJuly 27, 2025 1:02 pm

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, अब तक 7 लोगों की मौत, 28 घायल

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और न्यायिक जांच (Judicial probe) के आदेश दिए गए हैं।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article