डिजिटल मार्केटिंग के जरिए आप आत्मनिर्भर बन सकते है और अपना व्यापार भी शुरू कर सकते है ये कहना है इंफोनिक ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक प्रियांक दाधीच का जिन्होंने शहर के आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित आत्मनिर्भर युवा संगोष्ठी में युवाओं को ये बताया कि वे किस तरह से इंटरनेट मार्केटिंग के तरीकों को सीख कर कुछ बड़ा कर सकते है और अपनी पहचान बना सकते है।
इस अवसर पर दाधीच युवाओं से रूबरू हुए जहां उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे डिजटल मार्केटिंग बहुत जरूरी स्किल बन जायेगा। ऐसे में 11 वी और 12 वी के स्टूडेंट्स भी इस से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य के लिए एक कदम उठा सकते है। हर स्टूडेंट्स की अपनी कुछ वीकनेस और स्ट्रेंथ होती है लेकिन आज के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में प्रेक्टिकल स्किल्स का इस्तेमाल करके पार्ट टाइम में अर्निंग कर सकते है। इससे उनकी क्रिटिकल थिंकिंग इम्प्रूव होती है बल्कि वे सेल्फ डिपेंड भी होने लगते है।
दाधीच ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स कम उम्र में पढ़ाई के साथ -साथ डिजीटल मार्केटिंग के स्किल्स सीख सके ताकि अपने फ्यूचर में इसके इस्तेमाल से कुछ बड़ा स्टार्टअप कर सके और अपने फ्यूचर को सिक्योर कर सके।
- टॉपिक चुनें:
- Jaipur News
- Rajasthan News
- Rajasthan government
- Rajasthan Police
- Rajasthan Politics
- Rajasthan High Court
- Rashtriya Swayamsevak Sangh
- ACB Rajasthan
- RSS 100 Years
- rajasthan weather update
- Bhajan Lal Sharma
- SOG Rajasthan
- Madan Dilawar
- Rajasthan Tourism
- BJP Rajasthan
- Rajasthan Education Department
- Diya Kumari
- PM Narendra Modi
- Jaipur
- Rajasthan