राजस्थान RGHS में बड़ा घोटाला: फर्जी बिलिंग और अनियमितताओं के आरोप में 51 अस्पताल निलंबित, 24 पर 3 करोड़ का जुर्माना

Desk

जयपुर: राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम’ (RGHS) के तहत इलाज में बड़े स्तर पर धांधली सामने आई है। ऑडिट रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और अहमदाबाद के कुल 51 अस्पतालों को योजना से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 24 अस्पतालों पर लगभग 3 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

ब्लॉक किए गए अस्पतालों की सूची

नंबरअस्पताल का नामजिला
1आरोग्यम श्री ए.एन. सक्सेना नीलम आई.एल. एंड एम.सी.सी.सीकर
2आशादीप डेंटल केयर एंड इम्प्लांट सेंटरजयपुर
3एशियन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटलजयपुर
4एक्सीन सेंटर ऑफ न्यूरोसाइंसेजअलवर
5बगड़ू नर्सिंग होमजयपुर
6बाड़मेर जॉइंट्स ट्रॉमा एंड डेंटल केयर हॉस्पिटलबाड़मेर
7भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटरजयपुर
8भंडारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटरजयपुर
9बांधक आई हॉस्पिटल (पीएचएमएचआरसी एलएलपी की इकाई)अजमेर
10सीएचसी झाड़ो की मदारराजसमंद
11सिटी हॉस्पिटलजयपुर
12सीकेएस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेडजयपुर
13डॉ. आबिद आई केयरजयपुर
14डॉ. सरदार सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटरजयपुर
15एमके मेडिकेयर सर्विसेजजयपुर
16गंगाशहर सैटेलाइट हॉस्पिटलबीकानेर
17गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटलउदयपुर
18जनरल हॉस्पिटल, करौलीकरौली
19झिंसी देवी पुष्पांजलि डेंटल हॉस्पिटलजयपुर
20सरकारी सैटेलाइट हॉस्पिटल, अजमेरअजमेर
21खंडेलवाल नर्सिंग होमकोटा
22कोठारी मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूटबीकानेर
23एम.एल. स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक सेंटरजयपुर
24माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटरजोधपुर
25मैत्री हॉस्पिटलकोटा
26मनु इंफिटी एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटलसीकर
27मास्टांग हॉस्पिटलडीडवाना-कुचामन
28मैक्सवेल हॉस्पिटलजयपुर
29एमसीएम सर्जिकल हॉस्पिटलटोंक
30मेडिनाइट हॉस्पिटलजयपुर
31निरोगधाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अकलेराझालावाड़
32पारिजात रेवे लैप्रोस्कोपिक एंड मेटरनिटी हॉस्पिटलजयपुर
33प्राइम्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटलदिल्ली
34राठ हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेडकोटपुतली-बहरोड़
35राव हॉस्पिटलजयपुर
36एस.एन. पाठक मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर संस्थानकोटा
37एसएल हॉस्पिटल एंड मेडिकल इंस्टीट्यूटअहमदाबाद
38संजीवनी व्यास हॉस्पिटल अनुसंधान केंद्र प्रा. लि.झालावाड़
39सैनी हॉस्पिटलजयपुर
40शंकर स्पाइन क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि.अजमेर
41शांति हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटीकोटा
42शिवालिक मल्टीस्पेशियलिटी एंड न्यूरोट्रॉमा सेंटरसीकर
43श्री जवाहर हॉस्पिटलजैसलमेर
44श्री आर.के. मेमोरियल हॉस्पिटलजयपुर
45सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटरजयपुर
46स्टार हॉस्पिटल (ओम मेडिसेंटर प्रा. लि. की इकाई)अलवर
47सुधा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्रा. लि.कोटा
48स्वास्तिक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एलएलपीजयपुर
49द गुजरात रिसर्च एंड मेडिकल इंस्टीट्यूटअहमदाबाद
50त्रिवेणी हॉस्पिटल (एसपी हेल्थकेयर प्रा. लि. की इकाई)जयपुर
51यश अमन हॉस्पिटलजोधपुर

क्या थी अस्पतालों की ‘मॉडस ऑपरेंडी’?

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि ऑडिट के दौरान अस्पतालों द्वारा अपनाए जा रहे भ्रष्टाचार के कई तरीके उजागर हुए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • फर्जी दस्तावेज: डुप्लीकेट या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्लेम (Claim) पेश करना।
  • अनावश्यक जांच: मरीजों को जरूरत न होने के बावजूद अतिरिक्त जांचें करवाना।
  • गलत बिलिंग: एक ही पैकेज की सेवाओं को अलग-अलग दिखा कर सरकार से अतिरिक्त भुगतान लेना।
  • फर्जी भर्ती: ओपीडी (OPD) के मरीजों को अनुचित तरीके से आईपीडी (IPD) में भर्ती दिखाकर फर्जी क्लेम बनाना।

किन अस्पतालों पर गिरी गाज?

निलंबन और जुर्माने की इस कार्रवाई में जयपुर के कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें मणिपाल हॉस्पिटल, सोनी हॉस्पिटल, नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल और इंडस हॉस्पिटल सहित कुल 9 प्रमुख अस्पतालों पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उदयपुर का पारस जेके हॉस्पिटल, डूंगरपुर का जील हॉस्पिटल और अजमेर का मार्बल सिटी हॉस्पिटल भी कार्रवाई की जद में हैं।

अस्पताल का नामजिलावसूली राशि (रु.)
ऋद्धि सिद्धि आई हॉस्पिटलसीकर10,000
रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्रभीलवाड़ा5,80,070
ऋद्धि सिद्धि आई हॉस्पिटलसीकर10,000
मार्बल सिटी हॉस्पिटलअजमेर22,528
सानिया हॉस्पिटलअलवर13,840
श्री राम सुपर स्पेशियलिटी सर्जिकल सेंटर प्रा. लि.जोधपुर17,527
पारस जे.के. हॉस्पिटलउदयपुर85,34,304
जील हॉस्पिटलडूंगरपुर50,16,255
डॉ. चौधरी हॉस्पिटलउदयपुर6,05,259
जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटलउदयपुर13,870
नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटलजयपुर15,963
सोनी हॉस्पिटलजयपुर5,95,438
मणिपल हॉस्पिटलजयपुर29,557
महावीर जयपुरिया हॉस्पिटलजयपुर1,56,000
एस.एस. टांटिया हॉस्पिटलश्रीगंगानगर11,989
इंडस जयपुर हॉस्पिटलजयपुर3,76,272
नून हॉस्पिटलझालावाड़7,935
एथोस हॉस्पिटलकोटा24,14,571
नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटलजयपुर10,000
कोटा हार्ट इंस्टीट्यूटकोटा22,04,275
महावीर जयपुरिया हॉस्पिटलजयपुर55,207
जायसवाल हॉस्पिटलकोटा70,45,071
अपोलो स्पेशियलिटी हॉस्पिटलजयपुर25,000
डॉ. सोमेन्द्र डेंटलजयपुर18,77,422

कुल वसूली राशि: ₹2,96,48,353

- Advertisement -

भविष्य में और सख्त होगा ऑडिट सिस्टम

राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने स्पष्ट किया है कि सरकार का उद्देश्य राजकोष के हर रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऑडिट सिस्टम को अब और अधिक मजबूत किया जा रहा है। भविष्य में यदि किसी भी अस्पताल में फर्जी बिलिंग, अनियमित क्लेम या वित्तीय गड़बड़ी पाई गई, तो उनकी मान्यता रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया है, जो नियमों को ताक पर रखकर सरकार की इस स्वास्थ्य योजना का दुरुपयोग कर रहे थे।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article