NEET UG 2026 रिजल्ट घोषित: 11.21 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, कट-ऑफ में भारी उछाल से छात्रों की बढ़ी चिंता

Desk

जयपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बहुप्रतीक्षित NEET UG 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा में शामिल हुए करीब 20 लाख छात्रों में से 11.21 लाख विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है।  पंजाब के आर्यन गुप्ता तथा हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से सर्वाधिक 715 अंक प्राप्त किए। राजस्थान के 2 स्टूडेंट टॉप 10 में शामिल हैं। उपलक्ष्य गोयल ने 714 नंबर के साथ तीसरी रैंक और गौरव सिंह ने 712 अंक के साथ 9वीं रैंक हासिल की है। बिहार के आयुष ने चौथी रैंक प्राप्त की। परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है, जिसमें फिजिक्स के एक प्रश्न को ड्रॉप किया गया है।

क्या रही कट-ऑफ?

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष कट-ऑफ में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  • जनरल/EWS कैटेगरी: 213 अंक (गत वर्ष की तुलना में 69 अंकों की वृद्धि)।
  • OBC/SC/ST कैटेगरी: 177 अंक (गत वर्ष की तुलना में 64 अंकों की वृद्धि)। इस परीक्षा में पूरे देश से 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 1.7 लाख छात्र थे।

फाइनल आंसर की में बदलाव

NTA ने परिणाम के साथ फाइनल आंसर की जारी की है, जिसमें फिजिक्स विषय के दो प्रश्नों में बदलाव किया गया है:

  • ड्रॉप प्रश्न: वर्नियर कैलिपर्स पर आधारित एक प्रश्न को ड्रॉप कर दिया गया है।
  • विकल्प में बदलाव: इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स से संबंधित एक प्रश्न के दो विकल्पों को सही माना गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न पूरी तरह से त्रुटिहीन पाए गए हैं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

- Advertisement -
  1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध ‘NEET UG 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 21 जून 2026 को पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की गई थी। सफल हुए छात्र अब आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article