RSSB Platoon Commander Recruitment 2025: प्लाटून कमांडर भर्ती के साक्षात्कार का शेड्यूल जारी, 8 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू

Desk

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 के लिए साक्षात्कार (Interview) की तिथियां घोषित कर दी हैं। शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदंड परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया है

साक्षात्कार का कार्यक्रम

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन 84 पदों के लिए साक्षात्कार 8 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र (Interview Letter) 3 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

इंटरव्यू पत्र कैसे करें डाउनलोड

- Advertisement -
  • अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://rssbasonline.com/ पर जाएं।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त कर साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करें।
  • बोर्ड द्वारा साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन (डाक द्वारा) नहीं भेजे जाएंगे।

दस्तावेज और दिशा-निर्देश साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं:

  • अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां साथ लानी होंगी।
  • परिनिरीक्षण/अटेस्टेशन फॉर्म और सभी आवश्यक मूल दस्तावेज (Original Documents) तथा उनकी स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार पत्र और आवेदन पत्र में दिए गए निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करें और निर्धारित तिथि व समय पर रिपोर्ट करें।

साक्षात्कार से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article