CM भजनलाल शर्मा ने राजस्थानी साफा पहनाकर किया PM मोदी का भव्य स्वागत, भेंट की नक्काशीदार घड़ी और कलात्मक झरोखा

1 Min Read

राजस्थान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाया, जो प्रदेश की आन-बान और शान का प्रतीक माना जाता है।

इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थानी संस्कृति और बेहतरीन हस्तशिल्प की झलक पेश करते हुए पीएम मोदी को स्मृति चिह्न के रूप में एक खूबसूरत नक्काशीदार घड़ी और एक कलात्मक झरोखा भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रदेशभर में भारी उत्साह है, जहां वे पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण सहित कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। स्वागत सत्कार के दौरान पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा के बीच गर्मजोशी देखने को मिली।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article