Hanuman Beniwal FIR News: 5 महीने पहले हाईवे जाम करने पर सांसद हनुमान बेनीवाल समेत 14 नेताओं पर FIR

नागौर में बजरी खनन के खिलाफ हुए आंदोलन को लेकर पुलिस ने करीब 5 महीने बाद बड़ा एक्शन लिया है। पादुकलां थाना पुलिस ने नागौर सांसद और आरएलपी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल सहित 14 नामजद नेताओं (जिसमें पूर्व विधायक दिलीप चौधरी और इंदिरा देवी बावरी शामिल हैं) और 200-250 अन्य समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की है।

FIR की वजह:

यह मामला 13 जनवरी 2026 का है, जब ‘रियां बड़ी’ में बजरी खनन के विरोध में सभा के बाद बिना अनुमति 150 वाहनों का काफिला निकाला गया था। पुलिस के अनुसार, इस काफिले की वजह से पादुकलां तिराहे से थावला (बाड़ी घाटी) टोल प्लाजा तक 28 किलोमीटर लंबे हाईवे पर करीब 4 घंटे तक भयंकर जाम लगा रहा और आम जनता सहित आपातकालीन सेवाएं बाधित हुईं। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धाराओं और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article