जयपुर में हंता वायरस जागरूकता एवं सीपीआर प्रशिक्षण, दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

जयपुर। राजधानी जयपुर के जेएमए (JMA Hall) हॉल में शनिवार को महानगर इकाई की ओर से ‘हंता वायरस जागरूकता एवं सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं चिकित्सा संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीक सीखी।

जयपुर में हंता वायरस जागरूकता एवं सीपीआर प्रशिक्षण

क्या है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य?

कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महानगर सचिव डॉ. आशा लता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को हंता वायरस (Hantavirus) के संक्रमण और बचाव के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही, सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति या कार्डियक अरेस्ट के दौरान अधिक से अधिक लोग प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता प्रदान कर सकें और बहुमूल्य जानें बचाई जा सकें।

समाज सेवा में एनएमओ (NMO) की भूमिका की सराहना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सह प्रांत संघ चालक हेमंत सेठिया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज सेवा के क्षेत्र में ‘नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन’ (NMO) की भूमिका और इसके द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियानों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर चिकित्सा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रिंसिपल एवं नियंत्रक डॉ. दीपक माहेश्वरी, डॉ. वी.के. जैन, डॉ. सुशील भाटी, डॉ. शेर सिंह यादव तथा डॉ. बुद्धि प्रकाश सहित कई अन्य चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article