कोटा के व्यस्त Aerodrome Circle पर शनिवार को Traffic Police और एक मंडी व्यापारी के बीच हुआ मामूली विवाद ‘खूनी संघर्ष’ में बदल गया। सीट बेल्ट और मोबाइल के उपयोग को लेकर शुरू हुए 2 हजार रुपये के चालान के विवाद ने तब उग्र रूप ले लिया जब कांस्टेबल और व्यापारी मुकेश जांगिड़ के बीच हाथापाई हो गई। व्यापारी का आरोप है कि कांस्टेबल ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बिगड़ते हालात देख Traffic TI Devesh Bhardwaj ने ‘गांधीगिरी’ का रास्ता अपनाया। उन्होंने बीच सड़क पर हाथ जोड़कर व्यापारी से कहा, “आप तो मेरे कपड़े फाड़ लो, बस बात खत्म करें और थाने चलें।” टीआई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस CCTV Footage के जरिए मामले की जांच कर रही है।