IPL 2026 Jaipur Schedule: सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे 4 बड़े मैच, देखें लिस्ट

जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को आईपीएल-2026 (IPL 2026) के दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, पिंक सिटी के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम को 4 बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है। एक बार फिर जयपुर के मैदान पर छक्कों-चौकों की बारिश और दर्शकों का उत्साह देखने को मिलेगा।

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के मैचों का पूरा शेड्यूल:

दूसरे चरण में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपने सभी घरेलू मुकाबले जयपुर में ही खेलेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इन सभी मुकाबलों का समय शाम 7:30 बजे (नाइट मैच) निर्धारित किया गया है।

  • 25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  • 1 मई: राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • 9 मई: राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस (GT)
  • 19 मई: राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

लीग में कुल 74 मैच, रोमांचक होगा फॉर्मेटबीसीसीआई ने इससे पहले प्रथम चरण में 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था। अब दूसरे चरण में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मैचों की संख्या 84 तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि पूरे सत्र में पहले की तरह कुल 74 लीग मैच ही आयोजित होंगे।

इस सत्र में कुल 10 टीमों को दो-दो समूहों (Groups) में बांटा गया है। हर टीम अपने समूह की टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी, जबकि दूसरे समूह की टीमों से उनका एक-एक मुकाबला होगा।

एक दिन में होंगे दो मुकाबले (Double Headers) दूसरे चरण में दर्शकों को वीकेंड्स पर एक ही दिन में दो मुकाबलों (डबल हेडर) का रोमांच भी देखने को मिलेगा। कुल आठ ऐसे दिन होंगे, जिनमें एक मैच दोपहर में और दूसरा शाम को खेला जाएगा।

  • हैदराबाद और दिल्ली की टीम को चार-चार मुकाबले दोपहर में खेलने होंगे।
  • पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स तीन-तीन मैच दोपहर की शिफ्ट में खेलेंगी।
  • वहीं राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु की टीम को दोपहर के दो-दो मुकाबले मिले हैं।

जयपुर में इन 4 मैचों के आयोजन से शहर के क्रिकेट प्रशंसकों और स्थानीय कारोबारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article