नव वर्ष 2026 की आध्यात्मिक शुरुआत: सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी के चरणों में लगाई हाजिरी, पंचामृत अभिषेक कर मांगी प्रदेश की खुशहाली; मूक पक्षियों को दिया ‘नया घर’

Ravindar Nagar

डीग: नए साल की शुरुआत के साथ ही गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डीग पहुंचे। यहाँ उन्होंने प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की प्रगति व खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में बने एक नए पक्षी-घर का भी उद्घाटन किया।

सपरिवार किया पंचामृत अभिषेक सीएम भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ श्रीनाथजी का विधि-विधान से पंचामृत अभिषेक किया। उन्होंने दूध, दही, घी, शहद और शर्करा से भगवान का अभिषेक संपन्न किया। मुख्य पूजा से पहले एक विशेष अनुष्ठान हुआ, जिसमें सीएम ने श्रीनाथजी के मुकुट मुखारबिंद का विशेष श्रृंगार और पूजन किया। इससे पहले उन्होंने जतिपुरा में साधु-संतों को भोजन प्रसादी भी करवाई।

पक्षियों के लिए नया आशियाना मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में नवनिर्मित पक्षी-घर (बर्ड हाउस) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “प्रकृति और मूक प्राणियों का संरक्षण करना इंसान का पहला धर्म है। यह पक्षी-घर क्षेत्र के पक्षियों के लिए दाना-पानी और सुरक्षित आश्रय का केंद्र बनेगा।”

इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित कई स्थानीय नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। आज की राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारतदुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके मोबाइल पर पढ़ें! English News

Share This Article