
रामगंजमंडी। रामगंजमंडी नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल एवं अधिशाषी अधिकारी तरुण लहरी के निर्देशन पर राज्य सरकार के आदेशानुसार राष्ट्रीय गीत वन्देमात्रम का गायन एवं स्वदेशी संकल्प लेने का कार्यक्रम नगरपालिका कार्यालय में आयोजित किया। जिसमें नगर पालिका कार्मिको,सफाई मित्रों,नागरिकों सहित अनेक लोगो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों से अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। और स्वदेशी संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ करने हेतु वन्दे मातरम गीत एवं स्वच्छता शपथ दिलाई गयी कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अकलेश मेडतवाल अधिशाषी अधिकारी तरूण तहरी, समस्त पालिका कर्मचारी एवं शहरी आजिविका मिशन के श्रृमिक आदि उपस्थित रहे एवं कल राष्ट्रीय एकता को बढावा देने वाले नुक्कड नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।
