जयपुर में ‘The Kerala Story 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग: फिल्म देख खड़े हुए रोंगटे; दर्शक बोले- ‘हिदूं बेटियों को बचाने के लिए यह फिल्म देखना जरूरी’

3 Min Read
प्रतिकात्मक फोटो

जयपुर। राजधानी जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क (WTP) स्थित सिनेपॉलिस (Cinepolis) में बुधवार शाम फिल्म ‘The Kerala Story 2’ की विशेष स्क्रीनिंग (Special Screening) आयोजित की गई। फिल्म खत्म होने के बाद थिएटर में सन्नाटा पसरा था और कई दर्शकों की आंखें नम थीं। सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही इस फिल्म ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अवैध विदेशी फंडिंग के जरिए एक सिंडिकेट काम करता है और हिंदू युवतियों को निशाना बनाता है।

साजिश, टॉर्चर और धर्मांतरण का काला सच

फिल्म की कहानी उन वास्तविक घटनाओं को आधार बनाकर बुनी गई है, जिनमें हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवकों और उनके परिवारों द्वारा प्रेम जाल में फंसाया जाता है। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने बताया कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पहले दोस्ती और प्यार का नाटक होता है, फिर धर्मांतरण (Religious Conversion) का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर लड़कियों को अमानवीय यातनाएं (Torture) दी जाती हैं और अंत में उन्हें बेच दिया जाता है। यह सब एक संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दिया जाता है।

‘सेक्युलरिज्म’ और पत्रकारिता पर चोट

- Advertisement -

फिल्म में विशेष रूप से ‘सेक्युलरिज्म’ (Secularism) और पक्षपाती पत्रकारिता के चेहरे को बेनकाब किया गया है। दर्शकों ने चर्चा की कि फिल्म बखूबी दिखाती है कि कैसे ‘सेक्युलर’ होने का ढोंग कर पहले समाज में पैठ बनाई जाती है और खुद को बेहतरीन साबित किया जाता है, लेकिन बाद में जब सच्चाई सामने आती है, तो वह भयावह होती है। यह फिल्म उस नरेटिव पर चोट करती है जो अक्सर ऐसे अपराधों पर पर्दा डालने का काम करता है।

‘बेटियों को जरूर दिखाएं यह फिल्म’

स्क्रीनिंग में अपनी बेटी के साथ आईं एक महिला दर्शक ने भावुक होते हुए कहा,

“यह फिल्म सिर्फ फिल्म नहीं, एक चेतावनी है। देश में सालों से चल रहे धर्मांतरण के कुचक्र को तोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। मैं सभी अभिभावकों से अपील करती हूं कि वे अपनी स्कूल-कॉलेज जाने वाली बेटियों को यह फिल्म जरूर दिखाएं और परिवार के लोग भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।”

भीड़ जुटी, रजिस्ट्रेशन से मिली एंट्री

इस विशेष स्क्रीनिंग के लिए ‘आमंत्रण और पंजीकरण’ (Invitation Only) की व्यवस्था रखी गई थी। जेएलएन मार्ग स्थित वेन्यू पर शाम 6 बजे से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। फिल्म देखने के बाद लोगों ने इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article