कोटा बिल्डिंग हादसा अपडेट: मरने वालों की संख्या 2 हुई; बेसमेंट की खुदाई बनी काल

Ravi Mehar

कोटा: शिक्षा नगरी कोटा के जवाहर नगर (तलवंडी) इलाके में शनिवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को गहरा जख्म दिया है। ‘मुरादाबादी जायका’ (नॉनवेज होटल) वाली तीन मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 हो गया है। मलबे में दबने से एक NEET छात्र और एक पश्चिम बंगाल निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं, 11 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज एमबीएस (MBS) और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

कौन हैं वो दो लोग जिनकी गई जान?

  1. सत्यम सोनी (19): मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का रहने वाला सत्यम कोटा में रहकर डॉक्टर बनने का सपना देख रहा था। वह NEET की तैयारी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सत्यम शनिवार रात नाश्ता/खाना पैक कराने बिल्डिंग के नीचे दुकान पर गया था, तभी यह हादसा हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया।
  2. पश्चिम बंगाल निवासी युवक (20): दूसरे मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले 20 वर्षीय युवक के रूप में हुई है (नाम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार)। बताया जा रहा है कि वह इसी रेस्टोरेंट या बिल्डिंग में काम करता था। मलबे से निकालने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
3 months agoFebruary 7, 2026 11:10 pm

पड़ोस में चल रही खुदाई बनी वजह?

सूत्रों के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह पास में चल रहा निर्माण कार्य माना जा रहा है।

लापरवाही: मशीनों के तेज कंपन (Vibration) से पुरानी इमारत की नींव हिल गई और शनिवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच यह भयानक हादसा हो गया।

वाइब्रेशन: बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के ठीक पीछे या बगल में पिछले कुछ दिनों से बेसमेंट की खुदाई के लिए हैमर और ड्रिल मशीनें चल रही थीं।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article