Rashtriya Swayamsevak sangh Foundation Day Wishes Poster Image Banner in Hindi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। यह पावन पर्व विजयादशमी (Vijayadashami) के दिन मनाया जाता है, जो संघ के 100वें स्थापना वर्ष (Centenary Year) को और भी खास बनाता है।
संघ के स्वयंसेवक (Swayamsevaks) इस दिन को संकल्प, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिर्फ एक संगठन नहीं बल्कि अनुशासन, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। राष्ट्रवाद की नींव पर खड़ा यह वटवृक्ष अपने विचारों व मूल्यों से भारत के युवाओं को निस्वार्थ भाव से देश सेवा के प्रति प्रेरित कर उनके व्यक्तित्व व चरित्र का निर्माण कर रहा है।
अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) अपनी स्थापना से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा व युवाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्रभक्ति के विचारों को सींचने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। एक ओर RSS समाज सेवा के कार्यों को गति देकर हर वर्ग को सशक्त बना रहा है, तो दूसरी ओर शैक्षणिक प्रयासों से देशहित के प्रति समर्पित देशभक्तों का निर्माण कर रहा है।
RSS Foundation Day Wishes Poster Image in Hindi

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की सभी स्वयंसेवक बंधुओं को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने के लिए सर्वदा तैयार रहता है। भारत और भारतीयता को समर्पित राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस से जुड़कर मां भारती की सेवा करना सौभाग्य है।
