चित्तौड़गढ़ के 266 गांवों को 2028 तक मिलेगा हर घर जल, ₹2245 करोड़ की चम्बल परियोजना के कार्यादेश इसी माह

xr:d:DAEqzBrxtfY:218,j:2018027157538259405,t:24010510

जयपुर: राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री (PHED) कन्हैया लाल ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि जल जीवन मिशन (JJM) के तहत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी 266 गांवों में मार्च 2028 तक हर घर जल पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

चम्बल नदी वृहद् परियोजना से जुड़ेंगे 252 गांव प्रश्नकाल के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि क्षेत्र के 14 गांवों में 21.88 करोड़ रुपये की लागत से सिंगल विलेज परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। शेष 252 गांवों को चम्बल नदी वृहद् पेयजल परियोजना से जोड़ने के लिए 2245 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिसके कार्यादेश (Work Orders) इसी महीने जारी कर दिए जाएंगे।

अमृत-2.0 और चित्तौड़गढ़ शहर की पेयजल स्थिति मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि चित्तौड़गढ़ शहर में वर्तमान में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। शहर की पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ‘अमृत-2.0’ योजना के तहत 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना का कार्यादेश 25 जुलाई 2025 को जारी किया जा चुका है और वर्तमान में जमीनी स्तर पर कार्य प्रगति पर है।

पारदर्शिता पर जोर पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कन्हैया लाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कार्यकाल में जल जीवन मिशन में हुई अनियमितताओं के कारण परियोजनाओं में देरी हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार कार्य कर रही है ताकि जनता को समय पर स्वच्छ पेयजल मिल सके।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। आज की राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारतदुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके मोबाइल पर पढ़ें! English News

Share This Article