सेवा भारती समिति जयपुर के 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन

सेवा भारती समिति जयपुर महानगर विद्याधर भाग  के करधनी नगर में आदर्श विद्या मंदिर, नागल जैसा बोहरा में चल रहे 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा  बागड़ा और मुख्य अतिथि सीमा दया रही। मुख्य वक्ता मूलचंद सोनी राष्ट्रीय सेवा भारती के प्रकाशन प्रमुख रहे। नृत्य के माध्यम से  भारत माता का गुणगान किया और कबाड़ चीजों से अच्छी चीजों का निर्माण कर बहुत ही अच्छे सजाने के सामान बनाए। आत्म सुरक्षा के लिए जूड़ो कराटे सिखाए और प्रदर्शन किया। शिक्षार्थियों को सेवा भारती की ओर से अभिरुचि शिविर के प्रमाण पत्र दिए गए। संयोजिका ज्योति  शर्मा और शिक्षिका रेनू शर्मा ने किशोरियों को प्रशिक्षित किया। संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद, प्रांत उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला,प्रांत मंत्री गिरधारी  शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा  सैनी,भाग मंत्री रामकिशन  शर्मा,बाबूलाल शर्मा, सुमित्रा उपस्थित रहे।  

यह भी पढ़ें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here