Saturday, July 27, 2024
राजस्थान45 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खोले जाएंगे कृषि संकाय, सीएम ने...

45 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खोले जाएंगे कृषि संकाय, सीएम ने दी मंजूरी

New Agriculture School in Rajasthan- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न जिलों के 45 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, इन विद्यालयों में व्याख्याता (कृषि) के 45 पद सृजित किए जाने की भी स्वीकृति दी गई है। 

प्रस्ताव के अनुसार, प्रति विद्यालय व्याख्याता (कृषि) का एक पद सृजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2021-22 में राज्य के विज्ञान संकाय वाले 600 राजकीय विद्यालयोें में कृषि संकाय खोले जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में 525 विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाकर व्याख्याता (कृषि) के 525 पद पूर्व में ही सृजित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें

Trending