Delhi Breaking News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका, कई गाड़ियां जलकर खाक

Delhi Blast News: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम को एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट के कारण पास में खड़ी तीन से चार अन्य गाड़ियों में भी भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं।


विस्तृत समाचार: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसने आसपास खड़ी तीन से चार अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें भीषण आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

आग पर काबू पाया गया, कई लोग घायल: फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले हरियाणा के फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था, जिसने दिल्ली पर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया था। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह एक आतंकी हमला था या कार में किसी तकनीकी खराबी (जैसे CNG ब्लास्ट) के कारण यह हादसा हुआ।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। आज की राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारतदुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके मोबाइल पर पढ़ें! English News

Share This Article