Jhalawar School Accident में एक्शन- जिला शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारी निलंबित

Live Sach Profle Photo
1 Min Read

Jhalawar School Accident Latest News Updates in Hindi – झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात मासूम बच्चों की मौत और 34 से अधिक घायल होने की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित कुल 11 अधिकारियों और शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय हादसे में लापरवाही को लेकर लिया गया।

निलंबित अधिकारियों में प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरसो मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार बालासोरिया, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर लुहार, मनोहरथाना पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनपसर प्रभुलाल कारपेंटर, समग्र शिक्षा के सहायक अभियंता झालावाड़ और तत्कालीन प्रारंभिक पंचायत शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीणा शामिल हैं।

इसके अलावा इससे पहले स्कूल के पांच शिक्षकों — मीना गर्ग, जावेद अहमद, रामविलास लववंशी, कन्हैयालाल सुमन और बद्रीलाल लोधा को भी निलंबित किया जा चुका है।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारत की हर बड़ी खबर!

Share This Article