खेल दिवस पर आयोजित हुई दौड, ग्रामीणों ने लिया भाग

बिछीवाड़ा।  हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय कस्बे के विद्या निकेतन विद्यालय में क्रीड़ा भारती के बैनर तले जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग चरणों में कई कार्यक्रम हुए।

क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया विभिन्न चरणों में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत  भारत वंदना के गायन के की गई। इससे पूर्व आगन्तुक अतिथियों का परम्परानुसार स्वागत सम्मान किया गया।

योग शिक्षक संजय यादव द्वारा विद्यालय विद्यार्थियों को योगा करवाया। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के जीवन वृत पर प्रकाश डाला, साथ ही खेल दिवस की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के तीसरे चरण में दौड़ का आयोजन किया गया। दौड में विद्यार्थियों के साथ काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here