करणी माता मंदिर के बारे में पूरी जानकारी । All About Karni Mata Mandir in Hindi

करणी माता किसकी कुलदेवी है?
करणी माता बीकानेर के राठौड़ों की इष्ट देवी तथा चारणों की कुल देवी है।


करणी माता का असली नाम क्या है?
करणी माता का बचपन में रिद्धि बाई नाम था।


करणी माता का जन्म कहां हुआ था?
करणी माता का जन्म विक्रम संवत् 1444 की आसोज सुदी के सप्तमी को वर्तमान जोधपुर जिले के सुआप गाँव में कीनिया गौत्र के मेहाजी चारण के घर हुआ था।


करणी माता के मंदिर में चूहे क्यों रहते हैं?
मंदिर पूरे भारत में 20,000 काले चूहों के लिए प्रसिद्ध है जो मंदिर में रहते हैं और पूजनीय हैं। इन चूहों को पवित्र माना जाता है और इन्हें “कब्बा” कहा जाता है। चूहों में सफ़ेद रंग के चूहे का दर्शन अतिशुभ माना जाता है !

करणी माता का मंदिर कहां स्थित है?
करणी माता का मंदिर देशनोक (बीकानेर) में है।

करणी माता को किसका अवतार माना जाता है ?
करणी माता को आवड़ माता/जगत माता का अवतार कहा जाता है !

करणी माता के माता पिता का नाम क्या है ?
करणी माता के पिताजी का नाम मेहाजी तथा माता का नाम देवल बाई है।

Share This Article
Exit mobile version