RPSC SI भर्ती 2025: आज से आवेदन में करें सुधार, 5-6 अप्रैल को होगी परीक्षा, अयोग्य अभ्यर्थी तुरंत वापस लें फॉर्म वरना लगेगा भारी जुर्माना

राजस्थान युवा नीति-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जयपुर में मंथन। शासन सचिव नीरज के. पवन ने कहा- युवा केवल लाभार्थी नहीं, विकास के भागीदार होंगे। 7 क्षेत्रों में तय किए गए मापनीय लक्ष्य। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

अजमेर/जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका दिया है। आयोग ने 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन संशोधन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। इसके साथ ही, आयोग ने उन अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने (Withdraw) की सलाह दी है जो या तो पात्रता नहीं रखते या परीक्षा देने के इच्छुक नहीं हैं, ताकि वे भविष्य में होने वाली कानूनी कार्रवाई और आर्थिक जुर्माने से बच सकें।

क्या कर सकेंगे संशोधन?

आयोग सचिव ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। इनके अलावा अन्य प्रविष्टियों में 500 रुपये का शुल्क देकर संशोधन किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

5 और 6 अप्रैल को होगी परीक्षा

आयोग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है:

  • परीक्षा तिथि: 5 एवं 6 अप्रैल 2026 (दो चरणों में)
  • शिफ्ट 1 (सामान्य हिंदी): सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
  • शिफ्ट 2 (GK और GS): दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

फॉर्म विथड्रॉ (Withdraw) करना क्यों जरूरी?

RPSC ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने गलत सूचना देकर आवेदन किया है और वह अयोग्य है, तो उसे अपना फॉर्म 6 फरवरी तक विथड्रॉ कर लेना चाहिए।

  1. कानूनी कार्रवाई: यदि अयोग्य अभ्यर्थी फॉर्म वापस नहीं लेता है और बाद में जांच में पकड़ा जाता है, तो उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत मुकदमा दर्ज होगा और उसे 1 साल के लिए डिबार (Debar) कर दिया जाएगा।
  2. आर्थिक जुर्माना (नया नियम): कार्मिक विभाग के नए नियमों के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष में 2 परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसका ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसे अनब्लॉक कराने के लिए 750 रुपये और फिर दोबारा ऐसी गलती पर 1500 रुपये का जुर्माना भरना होगा। इसलिए, जो अभ्यर्थी परीक्षा देने के इच्छुक नहीं हैं, वे भी अपना आवेदन वापस ले लें।

कैसे करें संशोधन या विथड्रॉ?

  • संशोधन के लिए: अभ्यर्थी को ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए 500 रुपये शुल्क जमा कराना होगा। इसके लिए SSO पोर्टल पर लॉग इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में ‘Edit Application’ का विकल्प चुनें।
  • विथड्रॉ के लिए: SSO पोर्टल के रिक्रूटमेंट सेक्शन में ‘My Recruitment’ के तहत संबंधित परीक्षा के आगे दिए गए ‘Withdraw Button’ पर क्लिक करें।

हेल्पलाइन: किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या 9352323625 / 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Live Sach – तेज़, भरोसेमंद हिंदी समाचार। आज की राजनीति, राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़, मनोरंजन, खेल और भारतदुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके मोबाइल पर पढ़ें! English News

Share This Article